Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और ट्रक सहित ₹21 लाख का माल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले की गुलगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टीकमगढ़ रोड स्थित काठन नदी पुल के पास एक ट्रक से 125 पेटी (1125 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक सहित करीब ₹21 लाख का माल जब्त किया। मामले में विकास त्रिपाठी (कौशांबी, उत्तर प्रदेश) और प्रशांत यादव (सागर) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में की गई।

Related posts

देश टीबी उन्मूलन के लिये संकल्पबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

khabarsamayper

CNG पंप थप्पड़ कांड: ‘क्या माल लग रही है, आंख भी मारी…’ — SDM की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

khabarsamayper

एटा: इंस्टाग्राम प्रेम में 3 बच्चों की मां घर से भागी, कोर्ट में बोली—पति के साथ नहीं रहना

khabarsamayper

Leave a Comment