Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बाजारों में सतर्क निगरानी, सर्राफा व्यापारियों से किया जनसंवाद

छतरपुर। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण बाजारों में लगातार सतर्क निगरानी और पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस टीमें बाजार परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही हैं।

इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न बाजारों में पुलिस टीमों ने पैदल भ्रमण कर सर्राफा व्यापारियों से संवाद किया। इस दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी कार्यशीलता और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात गार्डों से चर्चा कर उनका प्रोत्साहन भी किया गया।

पुलिस ने व्यापारियों को पूर्व में जारी सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करने की अपील की, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच, कारीगरों एवं कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन, अलार्म सिस्टम व सुरक्षा ताले का उपयोग, संदिग्ध व्यक्तियों या रेकी करने वालों की तत्काल सूचना पुलिस को देना, नकद एवं कीमती सामान सुरक्षित रखने तथा रात में बड़े लेन-देन से बचने जैसे निर्देश शामिल हैं।

व्यापारियों से आग्रह किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपात स्थिति में डायल-112 या छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं को क्षेत्रवार बीट पुस्तिका में दर्ज किया जा रहा है तथा बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है।

Related posts

ग्वालियर में नकली पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से लूट, 24 घंटे बाद भी बदमाश फरार

khabarsamayper

ग्रामीण पर्यटन से स्वरोजगार व आर्थिक उन्नति को प्रोत्साहित करने के लिये

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की रात में बड़ी कार्रवाई — कट्टा और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment