Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की मैरिज गार्डन व डीजे संचालकों के साथ बैठक, CCTV-पार्किंग-ध्वनि नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

वैवाहिक कार्यक्रमों के सीजन को देखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में संचालित मैरिज गार्डन, गेस्ट हाउस, अन्य कार्यक्रम स्थलों एवं डीजे संचालकों के साथ थाना-चौकी परिसरों में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस ने सुरक्षा, यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसमें सभी कार्यक्रम स्थलों पर प्रवेश-निकास, लॉबी और पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, साउंड सिस्टम को निर्धारित डेसीबल और समय सीमा में उपयोग करने, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके साथ ही कर्मचारियों व सिक्योरिटी गार्ड का चरित्र सत्यापन, फायर अलार्म व अग्निशामक उपकरण, बिजली वायरिंग दुरुस्त रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी और ठहरने वाले मेहमानों के पहचान दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने सभी संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related posts

युवक पर गिरी मकान की दीवार:मलबे में दबने से बुरी तरह घायल हुआ, जिला अस्पताल रेफर —

khabarsamayper

छतरपुर सिविल लाइन में फायरिंग: पूर्व पार्षद लाले दादा के बेटे ने किया हमला, विनय तिवारी गंभीर रूप से घायल

khabarsamayper

जेजेएम योजनाओं की प्रगति की समीक्षा — कलेक्टर ने दिए गति बढ़ाने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment