Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस द्वारा कोर्ट और चालानी मुंशियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

छतरपुर पुलिस द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में कोर्ट मुंशी एवं थानों के चालानी मुंशी हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कोर्ट मोहर्रिरों द्वारा संधारित किए जाने वाले रजिस्टर — जैसे दायरा रजिस्टर, सम्मन/वारंट रजिस्टर, जमानतदार, स्थाई वारंट, डेली मेमो और चिन्हित अपराधों से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया गया और उन्हें नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, ई-समन/वारंट प्रणाली में आने वाली तकनीकी समस्याओं और अदालतों में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने संबंधी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, जिला अभियोजन अधिकारी श्री प्रवेश अहिरवार, सूबेदार प्रभा सिलावट, समन/वारंट प्रभारी प्रधान आरक्षक अश्वनी द्विवेदी सहित जिले के सभी कोर्ट मोहर्रिर और थानों के चालानी मुंशी उपस्थित रहे।

Related posts

khabarsamayper

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को आधार-आधारित ओटीपी के माध्यम से कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिव करने का निर्देश दिया

khabarsamayper

पानी की बोतल पर एक रुपये जीएसटी वसूला गया ,जिस पर उपभोक्ता आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय सुनाया

khabarsamayper

Leave a Comment