Chhatarpur Police द्वारा आगामी पर्वों एवं कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित चाय-पान की गुमटियों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज, ढाबा एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान अवैध गतिविधियों, नशे की सामग्री, संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति तथा नियमों के उल्लंघन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
होटल एवं लॉज में ठहरे व्यक्तियों के सत्यापन हेतु आगंतुक रजिस्टर की जांच की जा रही है। संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेज संधारित रखें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
छतरपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर दें एवं जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

