अन्य

छतरपुर पुलिस ने जमीनी विवादों के निराकरण हेतु लगाया विशेष शिविर

छतरपुर पुलिस ने जमीनी विवादों के निराकरण हेतु लगाया विशेष शिविर

पुलिस–राजस्व विभाग की संयुक्त पहल से कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जमीनी विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना मातगुंवा में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी भूमि से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। संयुक्त टीम ने कई विवादों का मौके पर ही समाधान किया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।

इस दौरान थाना प्रभारी अंकुर चौबे, राजस्व निरीक्षक, संबंधित पटवारीगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

वायरल वीडियो में युवक पर बर्बर हमला, 26 सेकंड में 60 से अधिक लाठी वार का दावा

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कार से iPad व मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख का सामान बरामद

khabarsamayper

जोधपुर में स्कूल छात्र हिट एंड रन का शिकार, चालक फरा

khabarsamayper

Leave a Comment