Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस ने महिंद्रा थार और देशी कट्टा किया बरामद, तीनों आरोपी दर्जनों संगीन मामलों में लिप्त

छतरपुर जिले के थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलानी में फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 26 दिसंबर की रात फरियादी दिग्विजय सिंह के घर पर चार पहिया वाहन से पहुंचे आरोपियों ने पत्थरबाजी की और खिड़की से फायर कर जानलेवा हमला किया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में
दिग्गी राजा उर्फ लव प्रताप सिंह,
रजऊ राजा उर्फ रमा प्रताप सिंह और
राघवेंद्र सिंह उर्फ बॉबी (निवासी ग्राम कलानी) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त महिंद्रा थार वाहन और देशी कट्टा भी जब्त किया है। तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, बलवा, एससी-एसटी एक्ट और शराब तस्करी जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Related posts

जानापाव में बनेगा भव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ऐलान

khabarsamayper

छतरपुर में जमीनी विवादों के निराकरण हेतु पुलिस–राजस्व का संयुक्त विशेष शिविर आयोजित

khabarsamayper

गाज़ियाबाद: चश्मा देखने के बहाने दुकान मालिक का फोन लेकर भागा चोर, CCTV में वारदात कैद

khabarsamayper

Leave a Comment