Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस ने ₹5000 के इनामी चोर राजेश श्रीवास को किया गिरफ्तार

छतरपुर जिले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो चोरियों में शामिल ₹5000 के इनामी तीसरे आरोपी राजेश श्रीवास को गिरफ्तार किया है। राजेश श्रीवास दुष्कर्म, चोरी समेत चार अपराधों में पहले से ही लिप्त बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, माह मई 2025 में छत्रसाल नगर और महाराणा प्रताप नगर में अलग-अलग दिनों में दो चोरी की घटनाओं की शिकायतें दर्ज की गई थीं। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ₹5000 का इनाम घोषित किया था।

पुलिस टीम ने पहले ही एक विधि-विरुद्ध किशोर और आरोपी शनि नाथ को गिरफ्तार किया था। इसके बाद फरार तीसरे आरोपी राजेश श्रीवास को अनगढ़ टौरिया छतरपुर में दबोचा गया। उसके पास से ₹9900 नगद, दो लोहे के सब्बल और मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्त को तुरंत न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, थाना प्रभारी हिनौता उप निरीक्षक राजकुमार यादव, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा, जय बेदी, राजू वर्मा, बृजेंद्र यादव और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारीयों से इलाके में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और

Related posts

पंडित दीनदयाल जी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र जीवन दर्शन के दृष्टा हैं।

khabarsamayper

छतरपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

khabarsamayper

1 नवंबर को छतरपुर में होगा भव्य युवा उत्सव, कलेक्टर ने अधिक सहभागिता के दिए निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment