Breaking Newsअन्य

छतरपुर: माता भद्रकाली मेला में बिछड़ा 3 वर्षीय बच्चा, पुलिस ने आधे घंटे में परिजनों से मिलवाया

छतरपुर जिले के थाना प्रकाश बम्हौरी क्षेत्र स्थित ग्राम बदौरा में आयोजित माता भद्रकाली मेले में पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 3 वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया।

मेला परिसर और मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबल पुलिस प्रबंध किए गए थे। इसी दौरान यातायात पॉइंट पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को एक मासूम रोता हुआ बच्चा मिला, जो भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गया था।

पुलिस टीम ने तुरंत बच्चे की सुरक्षा का ध्यान रखा और मेला केंद्र से अनाउंसमेंट करवाकर उसके परिजनों की तलाश शुरू कराई। पुलिस की तत्परता और बेहतर समन्वय के चलते मात्र आधे घंटे में उसके माता-पिता मिल गए और बच्चे को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

Related posts

विश्व शेर दिवस हमें वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार साइबर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित पाठ्यक्रम आरंभ किए जाएं

khabarsamayper

भागीरथपुरा में दूषित पानी से बुजुर्ग की मौत के बाद उबाल: पुल पर शव रखकर चक्काजाम, पार्षद बघेला के खिलाफ नारेबाजी

khabarsamayper

Leave a Comment