छतरपुर के सरवई थाना पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत 2 साल पुराने अवैध हथियार प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी अर्जुन पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्ष 2024 के आर्म्स एक्ट मामले में फरार था। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई SDOP लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में की गई।
