Breaking Newsअन्य

छतरपुर में 3 चेन स्नैचिंग समेत 4 वारदातों का खुलासा! 17 अपराधों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, ₹5 लाख का माल बरामद।

छतरपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन चेन स्नैचिंग और एक मोटरसाइकिल ले जाने की घटना सहित कुल चार वारदातों का खुलासा करते हुए आरोपी निक्कू सिसोदिया उर्फ निक्की उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्राम कंचनपुर, थाना चंदला का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से धोखाधड़ी, अवैध हथियार, चोरी एवं NDPS सहित 17 अपराध दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, 11 पेंडल और वारदात में इस्तेमाल पल्सर 220 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹10 हजार के इनाम की घोषणा की है।

Related posts

पति ने मांगा खाना तो पत्नी ने चाकू से कर दिया हमला, लहुलुहान छोड़कर मायके भागी

khabarsamayper

रीवा में फरवरी माह में शनिवार के अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने के निर्देश

khabarsamayper

दिल्ली: महरौली और नांगलोई एनकाउंटर में 3 बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

khabarsamayper

Leave a Comment