Breaking Newsअन्य

छतरपुर में कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक में लगी आग, दो युवक गंभीर घायल

Chhatarpur के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर रोड पर कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद कार के एयरबैग भी खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

13 एवं 27 अगस्त को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर

khabarsamayper

बिजली उपभोक्ता सायबर जालसाजों से रहें सावधान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

khabarsamayper

इंदौर जिले में आरडीएएस अंतर्गत 5 एमवीए क्षमता के कुल 11 ग्रिड तैयार

khabarsamayper

Leave a Comment