अन्य

छतरपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार — डेढ़ लाख नकद सहित 7 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

छतरपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार — डेढ़ लाख नकद सहित 7 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

छतरपुर:
Chhatarpur Police ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सौरा में संचालित जुआ के फड़ पर छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,50,310 नगद राशि सहित लगभग 7 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक Agam Jain के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में Soura गांव में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी।

पुलिस जब सौरा पावर हाउस के आगे मैदान में पहुंची तो वहां जुआ का फड़ संचालित हो रहा था, जहां कई लोग जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹1,50,310 नकद, चार एक्टिवा स्कूटी और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ Public Gambling Act की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Aditya Patle और नगर पुलिस अधीक्षक Arun Kumar Soni के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी ओरछा रोड आईपीएस प्रोबेशनर Lekhraj Meena, उपनिरीक्षक दीपक यादव सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

“सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन शनि लोक निर्माण को 140 करोड़ मंज़ूर”

khabarsamayper

171 दिन का उपवास रख कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

khabarsamayper

अपराधियों पर सख्त नजर: छतरपुर पुलिस ने गुंडा-बदमाशों को थानों में बुलाकर दी चेतावनी

khabarsamayper

Leave a Comment