छतरपुर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ‘शोर-नो मोर’ अभियान के तहत लवकुशनगर और गुलगंज में दो मोबाइल DJ संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों स्थानों पर रहवासी और बाजार क्षेत्रों में तेज आवाज में DJ बजाया जा रहा था। पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत दोनों संचालकों के चालान किए। पुलिस ने DJ संचालकों से निर्धारित ध्वनि मानकों और नियमों का पालन करने की अपील की है।

