Breaking Newsअन्य

छतरपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर 15 लोगों पर ₹5 लाख से अधिक की पेनाल्टी

जिला प्रशासन छतरपुर ने अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने खनिज विभाग द्वारा दर्ज प्रकरणों के आधार पर 15 अनावेदकों पर कुल ₹5,25,596 की पेनाल्टी अधिरोपित की है। संबंधित व्यक्तियों ने अवैध उत्खनन व परिवहन स्वीकार किया है। खनिज विभाग ने वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किए थे। प्रशासन ने राशि जमा कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई रेत, मुरूम और गिट्टी डस्ट के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है।

Related posts

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, गंगवाहा में 25 मुर्गी पालन इकाइयों का भूमि पूजन

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को दिया 4 नए मेडिकल कॉलेजों के भूमि-पूजन का आमंत्रण

khabarsamayper

महाकाल मंदिर के श्रीअन्न प्रसाद की प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना, ‘मन की बात’ में किया उल्लेख

khabarsamayper

Leave a Comment