Breaking Newsअन्य

छतरपुर में संदिग्ध मौत: थाने से जुड़ा मामला, जहर खाकर युवक की मौत पर उठे सवाल

छतरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि यह मौत जहर खाने से हुई, और मामला पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर रहा है। मामला छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र के नाहरगढ़ निवासी राम विशाल से जुड़ा है, जिसने आज जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते मामला थाने तक पहुंचा था। पुलिस ने राम विशाल को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, जहां उससे बातचीत की गई। परिवार के अनुसार, थाने में पूछताछ के कुछ ही समय बाद राम विशाल की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल रेफर किया गया। मृतक की मां का कहना है कि— “वह थाने में होश में गया था, उसने कुछ भी नहीं खाया था। थाने में उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने जहर खा लिया।” हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जहर आया कहां से? और उसने जहर कब और कैसे खाया — यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि चंदला से छतरपुर लाते समय रास्ते में ही राम विशाल ने दम तोड़ दिया।

Related posts

छतरपुर पुलिस का ‘समर्थ प्रशिक्षण अभियान’ जारी, अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

khabarsamayper

गुरुग्राम: झाड़सा चौक पर तेज़ रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, 1 गंभीर

khabarsamayper

Mp Breaking News दमोह में घर में घुस कर चोरों ने की चोरी, घर से बाहर ले जाकर अलमारी में रखा सोना चांदी ले गए।

khabarsamayper

Leave a Comment