Breaking News

छतरपुर में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कलेक्टर सभाकक्ष छतरपुर में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, डिप्टी कलेक्टर श्री कौशल सिंह, जीएम डीआईसी श्री राजशेखर पाण्डे, ईई पीडब्ल्यूडी श्री आर.एस. शुक्ला, सीएमओ सुश्री माधुरी शर्मा सहित जिले की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि व निवेशक उपस्थित रहे। सीएसआर के तहत कंपनियां अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ सामाजिक और पर्यावरण संबंधित चिंताओं को उनके हितधारकों के साथ एकीकृत करती है। कंपनी अधिनियम 2013 के अनुसार कंपनियों के लिए सीएसआर गतिविधियों को विनियमित एवं अनिवार्यकर्ता अधिनियम की धारा 135 के अनुसार टर्न ओवर नेटवर्थ और मुनाफे के आधार पर कुछ मापदंडों को पूरा करने वाली कंपनियों के लिए सीएसआर को अनिवार्य बनाती है। इसी क्रम में उद्योग विभाग द्वारा जिले की 25 कंपनियों को शॉर्ट लिस्ट कर कलेक्टर के समक्ष आमंत्रित किया गया।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने उपस्थित सभी कंपनी प्रतिनिधियों से सीएसआर फंड में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासन के नियमों का पालन करते हुए छतरपुर जिले की कंपनियों को पिछले तीन वर्षों के अपने औसत शुद्ध लाभ का 2 प्रतिशत सीएसआर फंड में जमा करना होगा।

कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय सीएसआर समिति नीति तैयार कर प्राप्त फंड के व्यय के खर्च को सुनिश्चित एवं सीएसआर गतिविधियों की निगरानी करती है। कलेक्टर श्री जैसवाल ने नियमों का पालन करते हुए सभी उद्योगपतियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए एवं छतरपुर जिले के शिक्षा, लैंगिक समानता, पर्यावरण स्थिरता, ग्रामीण विकास परियोजनाएं, कुपोषण को मिटाना एवं सरकारी योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अगली बैठक में सीएसआर नीति के सभी प्रस्ताव प्रस्तुत कर समन्वय के साथ क्रियांवित करने के भी निर्देश दिए। सीएसआर जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर की अध्यक्षता में सीईओ जिला पंचायत, संबंधित निकाय के सीएमओ, प्रस्ताव संबंधित विभाग के जिला प्रमुख एवं कंपनी के नामांकित प्रतिनिधि शामिल हैं।

Related posts

अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता: CM मोहन यादव ने कलेक्टर-SP को दिए सख्त निर्देश

khabarsamayper

रामनवमीं के दिन मैं तपोभूमि चित्रकूट में आकर धन्य हो गया।

khabarsamayper

छतरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर का सख्त रुख, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी और पोर्टल एंट्री अनिवार्य – कलेक्टर पार्थ जैसवाल

khabarsamayper

Leave a Comment