Breaking News

छतरपुर शहर में मतदाता जागरूकता के लिए बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया 17 नवम्बर को अपना अमूल्य वोट अवश्य डालें 200 मीटर लम्बे बैनर पर किए हस्ताक्षर, वोट डालने का लिया संकल्प

छतरपुर शहर में मतदाता जागरूकता के लिए बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
17 नवम्बर को अपना अमूल्य वोट अवश्य डालें
200 मीटर लम्बे बैनर पर किए हस्ताक्षर, वोट डालने का लिया संकल्प
—-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में छतरपुर जिले में मतदाताओं के जागरूक करने के लिए विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहे पर बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। जिसमें नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारी, महिला-पुरुषों, छात्र-छात्राओं, दिव्यांगों, दुकानदारों आदि के द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया और 200 मीटर लम्बाई के बैनर पर जगह जगह हस्ताक्षर कर विधानसभा चुनाव में 17 नवम्बर को मतदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान शहर में छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई और मतदाता सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी ली।
स्वीप की जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही एसडीएम श्री बलबीर रमन, एसीईओ श्री चन्द्रसेन सिंह, सीएमओ माधुरी शर्मा, तहसीलदार सुश्री रंजना यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजीव सिंह, पीओडूडा साजिदा कुरेशी, डीईओ शिक्षा विभाग, नायब तहसीलदार श्रीमति संध्या अग्रवाल सहित नगरपालिका के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री और स्कूली बच्चों व स्टॉप ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

Related posts

छतरपुर आबकारी विभाग की अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही # दो पहिया वाहन से अवैध रूप से मदिरा परिवहन करते 02 मदिरा तस्कर गिरफ्तार

khabarsamayper

विश्व टीकाकरण सप्ताह, जो 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित हो रहा है

khabarsamayper

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों केपर निकली भर्ती —

khabarsamayper

Leave a Comment