छतरपुर। राजनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा, ललपुर, तालगांव, भभुवा, राजनगर, डिगौनी और बम्हौरी भाटन सहित आधा दर्जन गांव में जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया।
Breaking News

राजनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अरविन्द पटैरिया के द्वारा क्षेत्र में किया जा रहा जनसंपर्क

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और उसके लाभ को भी बताया। जनसम्पर्क में अरविंद पटैरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग सहित समाज के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचाने का काम किया है। किसी योजना को लाभान्वित करने के लिए यदि कोई सुविधाशुल्क मांग रहा है तो तत्काल हमे सूचित करें क्योंकि भाजपा के सरकार में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है और ना ही रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या को सीधे मुझ से कहिये आपकी हर संभव मदद की जाएगी। ग्रामीणों ने गांव में नाली, खड़ंजा, राशन कार्ड, शौचालय, आवास सहित अन्य समस्याओं को उनके सामने रखा जिस पर उन्होंने सरकार बनने पर पूरा करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने श्री पटैरिया का स्वागत भी किया।

Related posts

छात्रों में जागी उम्मीद, बनेंगे आईएएस कलेक्टर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखने के दिए निर्देश जिले के मेधावी छात्र हुए सम्मानित

khabarsamayper

हरपालपुर  थाने में पदस्थ si अरविन्द यादव ने दिखाई मानवता हर कोई कर रहा उनकी तारीफ़

khabarsamayper

कोदो-कुटकी उपार्जन का ऐतिहासिक निर्णय

khabarsamayper

Leave a Comment