Breaking News

छात्रों में जागी उम्मीद, बनेंगे आईएएस कलेक्टर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखने के दिए निर्देश जिले के मेधावी छात्र हुए सम्मानित

छात्रों में जागी उम्मीद, बनेंगे आईएएस
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखने के दिए निर्देश
जिले के मेधावी छात्र हुए सम्मानित
10वीं और 12वीं के 11 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची मेें जगह बनाई
—-
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी का रिजल्ट घोषित किया गया है जिसमें छतरपुर जिले के 10वीं के चार और 12वीं के सात छात्र छात्राओं ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आकर जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को जिला पंचायत सभा कक्ष छतरपुर में कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने प्रदेश एवं जिले स्तर के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस गौरवान्वित क्षणों पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर, जिला शिक्षाधिकारी श्री एम.के. कोटार्य सहित बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखना चाहिए और जिस फील्ड में जाना है उस फील्ड के सबसे वेस्ट और सफल व्यक्ति को फॉलो करें। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने बच्चों से कहा कि अपनी ग्रेजुएशन भी ठीक तरह से पास करें। उन्होंने कहा अपना एक ड्रीम बनाएं और मेहनत लगन से पढ़ाई करें। कलेक्टर श्री जी.आर. ने इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से स्कूलों में नियमित कक्षाओं का संचालन, समय से शिक्षकों की उपस्थिति रहा। बच्चों ने अपने फीडबैक में बताया कि उनकी उपलब्धि में शिक्षकों और माता पिता का पूरा सपोर्ट रहा। साथ ही बच्चों ने बताया कि स्कूलों समय के बाद भी फोन के माध्यम से शिक्षकों द्वारा उनकी पढ़ाई संबंधित डाउट क्लियर किए गए। बच्चों ने अपनी प्रतिक्रिया में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बनने की रूचि जताई। साथ ही आईपीएस, इंजीनियर, अकाउंटेंट, शिक्षक, डॉक्टर इत्यादि बनने की सहमति जताई। इनमें से अधिकतर टॉपर्स ने कलेक्टर श्री जी.आर. से प्रेरित होकर कहा कि वह भी आईएएस बनेंगे के लिए पूरी मेहनत करेंगे। 10वीं और 12वीं के 11 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची मेें जगह बनाई और जिला स्तरीय मेरिट सूची में 12वीं के 13 एवं 10वीं के 7 छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया।

Related posts

सरेराह बेल्टों से पिटाई बाइक टकराने के बाद सड़क बनी अखाड़ा!

khabarsamayper

khabarsamayper

राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment