Breaking Newsअन्य

जंगल में छेवला की जड़ खोदने गया युवक मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी

Sagar जिले के Deori थाना क्षेत्र के ग्राम खतौला के जंगल में 35 वर्षीय युवक वृंदावन गौंड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक वृंदावन पिता रम्मू गौंड़ सुबह करीब 10 बजे घर से छेवला के पेड़ की जड़ खोदने के लिए जंगल गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान परिजन और ग्रामीण जंगल पहुंचे, जहां छेवला के पेड़ के पास वृंदावन जमीन पर पड़ा मिला। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसके शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल भोपाल गैस त्रासदी श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

khabarsamayper

प्राणनाथ’ से बगैर मुलाकात के बागेश्वर धाम से लौटीं शिवरंजनी —

khabarsamayper

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से मिले राज्यपाल श्री पटेल

khabarsamayper

Leave a Comment