Breaking Newsअन्य

जनसुनवाई में 290 लोगों की समस्याएं सुनी गईं, अधिकारियों को दिए गए त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिले के अन्य अनुभागों के एसडीएम और तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। इस दौरान कुल 290 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए, जिनका परीक्षण कर संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत, स्वास्थ्य, खाद्य, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आईं।

Related posts

विश्व मधुमेह दिवस पर CM मोहन यादव का स्वास्थ्य-संकल्प आह्वान

khabarsamayper

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 17 जनवरी को किया जाएगा।

khabarsamayper

छतरपुर एसपी अगम जैन ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment