Breaking News

जबलपुर : कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि उक्‍त स्‍थल का सर्वप्रथम सीमांकन कर फेंसिंग करायें।

कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने आज महापौर श्री जगत बहादुर अन्‍नू और नगर निगम कमिश्‍नर श्रीमती प्रीति यादव के साथ रानीताल स्‍टेडियम के पास स्थित जमीन का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि उक्‍त स्‍थल का सर्वप्रथम सीमांकन कर फेंसिंग करायें। प्राथमिक रूप से उन्‍होंने कहा कि यहां के डंप कचरे को हटाकर सिटी फॉरेस्‍ट विकसित कर वॉटर बॉडी को पुनर्जीवित करना है। साथ ही इस स्‍थान पर कुछ अच्‍छा नया प्रोजेक्‍ट लाकर रोजगार व व्‍यापार को बढ़ावा देने वाले कार्य किये जायें। उन्‍होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि इस संबंध में शहर के गणमान्‍य नागरिकों से भी सकारात्‍मक सुझाव लिये जायें। निरीक्षण के दौरान आधारताल एसडीएम श्री पंकज मिश्रा, तहसीलदार सुश्री जानकी उइके सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। क्रमांक/844/फरवरी-359

Related posts

नौगांव में यूनिटी मार्च: केंद्रीय मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

khabarsamayper

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने सिविल सर्जन को दिए कड़े निर्देश

khabarsamayper

‘यूथ फॉर साइबर वेलनेस’ विषय पर एक दिवसीय 9वीं नेशनल साइकोलॉजी कान्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment