Breaking Newsअन्य

जमीनी विवादों के समाधान हेतु गुलगंज व सटई थानों में विशेष शिविर आयोजित

छतरपुर जिले में जमीनी विवादों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में की जा रही है।

इसी क्रम में आज

  • अनुभाग बड़ामलहरा अंतर्गत थाना गुलगंज

  • अनुभाग बिजावर अंतर्गत थाना सटई

में विशेष शिविर आयोजित किए गए।

थाना गुलगंज में तहसीलदार बड़ामलहरा विशंभर सिंह, तहसीलदार बिजावर अभिनव शर्मा, थाना प्रभारी उप निरीक्षक अर्पित पाराशर,
जबकि थाना सटई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एन. पटेरिया, राजस्व निरीक्षक हरिमोहन नायक, सुरेश प्रसाद रावत, संबंधित पटवारी एवं सरपंच उपस्थित रहे।

शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी भूमि संबंधी समस्याएं रखीं। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शिकायतों की सुनवाई कर कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्यवाही जारी है।

इस पहल से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है और जमीनी विवादों को लेकर बढ़ते तनाव को कम करने में मदद मिल रही है।

Related posts

विधानसभा क्षेत्र चंदला के रामपुर घाट पर एसएसटी टीम ने चैकिंग में 3 लाख कैश पकड़े जिलेभर में 54 एसएसटी टीमें हैं एक्टिव

khabarsamayper

कोदो-कुटकी उपार्जन का ऐतिहासिक निर्णय

khabarsamayper

महौबा रोड के हमा तिराहे पर कोहरे में भीषण हादसा, इनोवा की टक्कर से दो भैंसों की मौत

khabarsamayper

Leave a Comment