Breaking News

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा किए गए नवाचार “बुक बैंक” के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा किए गए नवाचार “बुक बैंक” के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक बुक बैंक में दानदाताओं द्वारा पुस्तकों के 490 सैट जमा किए जा चुके हैं, जिन्हें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

मेला स्थित शिल्प बाजार में लगे पुस्तक मेले के मुख्य प्रवेश द्वार पर बुक बैंक के लिए 6 काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों पर अभिभावक अपने बच्चों द्वारा पिछले सत्र में उपयोग की गई पुस्तकों को बुक बैंक में जमा कर रहे हैं। इन पुस्तकों को मेले में आने वाले जरूरतमंद छात्र निशुल्क प्राप्त कर रहे हैं।

पुटक मेले में 22, 23, और 24 मार्च को इन 6 काउंटरों के माध्यम से विभिन्न कक्षाओं के 490 सेट प्राप्त हुए, जिनमें से 23 और 24 मार्च को 159 सेट आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों व उनके बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार निशुल्क वितरित किए गए हैं। इससे अभिभावक मेला और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

इस पहल से न केवल बच्चों को पुस्तके प्राप्त हो रही हैं, बल्कि सामाजिक समरसता व निर्बलों की मदद के लिए भी आमजन को प्रेरणा मिल रही है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बुक बैंक में अधिक से अधिक पुस्तकों का दान करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र इन पुस्तकों को निशुल्क प्राप्त कर सकें और पुस्तक मेले का मूल उद्देश्य सार्थक हो सके।

Related posts

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

khabarsamayper

कलेक्टर और एसपी ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

khabarsamayper

बड़ा मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कनेरा पुलिया के पास जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार, ₹48,650 नगद व 8 मोबाइल बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment