Breaking News

जिला बदर आरोपियों पर छतरपुर पुलिस की सख्ती, की गई निगरानी और दी गई कड़ी चेतावनी

अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जिले भर के थाना-चौकी क्षेत्रों में पूर्व में जिला बदर किए गए आरोपियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आज जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऐसे आरोपियों को थाना परिसरों में उपस्थित कर आवश्यक समझाइश दी गई

पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि जिला बदर आदेशों का उल्लंघन न हो। संबंधित अधिकारियों ने भौगोलिक सीमा की जानकारी लेकर यह जांच की कि वर्तमान में जिला बदर आरोपी जिले की सीमाओं में तो मौजूद नहीं हैं। इसके लिए क्षेत्रों में जाकर भी उनकी गतिविधियाँ चेक की गईं। कई आरोपी जिले से बाहर पाए गए, जिनकी सूचना संबंधित स्थानों से एकत्र की गई।जिला बदर रहे व्यक्तियों को थाना परिसर में बुलाकर शांतिपूर्वक रहने, किसी प्रकार का उपद्रव न करने, तथा क्षेत्र के सामाजिक वातावरण को खराब न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोई भी आरोपी शांति भंग करता है या उपद्रव फैलाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही के दौरान उपस्थित जिला बदर आरोपियों ने पुलिस के समक्ष यह शपथ ली कि वे भविष्य में किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त नहीं होंगे और समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे दहशत नहीं फैलाएंगे और सामान्य नागरिक की तरह जीवन व्यतीत करेंगे

Related posts

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ा स्थित पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। 

khabarsamayper

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 106 आवेदनों पर हुई सुनवाई

khabarsamayper

जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर सहरिया परिवारों को अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करनी चाहिए।

khabarsamayper

Leave a Comment