Breaking News

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 106 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 106 आवेदनों पर हुई सुनवाई
—-
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई में लोगों से प्राप्त आवेदनों की अधिकारियों द्वारा सुनवाई की गई। इस दौरान एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर सुश्री काजोल सिंह सहित एसडीएम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 106 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही दिव्यांगों के शिकायती आवेदनों की सुनवाई अलग से की गई। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

पुनः परीक्षा में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : कलेक्टर पार्थ जैसवाल

khabarsamayper

वरात्रि पर 50वर्षीय माँ ने ममतामयी रक्तदान कर पुत्र को दिया जीवनदान।

khabarsamayper

छतरपुर: चचेरे भाई की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी अद्धी बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment