Breaking Newsअन्य

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 213 आवेदनों पर हुई सुनवाई

छतरपुर में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आयोजित इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और समस्याओं पर सुनवाई की गई।

जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह, आयशा अंसारी, तहसीलदार पीयूष दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मंडल, स्वास्थ्य, खाद्य, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 213 आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

बिजनौर: गंज चौकी पुलिस के विवादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दरोगा संजय त्यागी लाइनहाजिर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

khabarsamayper

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम समय पर घोषित हो

khabarsamayper

Leave a Comment