Breaking News

टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने ,जागरूक करने एवं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, शारीरिक परीक्षाओं में सफल होने, खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने ,जागरूक करने एवं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, शारीरिक परीक्षाओं में सफल होने, खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु जिला स्तर पर सभी थाना क्षेत्र में “युवा जोड़ो अभियान“ चलाया जा रहा है।
शनिवार को अभियान अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम,एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों द्वारा युवाओं को साइबर अपराधों से बचने हेतु जागरूक करने, नशामुक्ति हेतु जागरूक करने, अपराधों से बचाव हेतु ,प्रतियोगी परीक्षाओं एवं खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए।
”युवा जोड़ो अभियान” में गत दिवस विभिन्न थाना क्षेत्र में युवाओं को साइबर अपराध की जानकारी दी गई ,नशा के दुष्प्रभाव सहित यातायात नियमों से जागरूक किया गया। इसके अलावा अन्य थाना अंतर्गत खेल मैदानों में खेल रहे युवाओं से पुलिस द्वारा मिलकर उनसे संवाद स्थापित किया व अभियान की जानकारी देते हुए अपराधों ,प्रतियोगिताओं,खेलों की जानकारी देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

राजधानी में पिछले तीन दिनों से चल रहे ग्रीन भारत एक्सपो का रविवार को समापन हुआ

khabarsamayper

मसूरी के भगत सिंह चौक पर युवक-युवतियों के बीच हाथापाई, वीडियो वायरल

khabarsamayper

बिजली उपभोक्ता सायबर जालसाजों से रहें सावधान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

khabarsamayper

Leave a Comment