अन्य

थाना बमीठा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹35,000 के इनामी 6 आरोपी गिरफ्तार — ₹22 लाख की संपत्ति बरामद

छतरपुर। थाना बमीठा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर ₹22 लाख से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद की है। इस कार्रवाई में दो चार पहिया वाहन, तीन देशी हथियार, 22 कारतूस, लोहे का कटर और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों पर ₹35,000 का इनाम घोषित था और ये सभी मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। आरोपी किराए की गाड़ियों से आकर सुनसान गांवों और मार्गों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपी:

1. इदरीश खान (मकरबई, कबरई, महोबा)

2. सुभाष तिवारी (महौई कला, सरवई)

3. चेनू उर्फ चेहनू कुशवाहा (मकरबई)

4. केशु कुशवाहा (मकरबई)

5. ओम चौहान (इंदिरा नगर, कबरई)

6. मोहित उर्फ मुखिया अनुरागी (इंदिरा नगर, कबरई)

 

बरामद सामग्री:

टाटा सफारी और महिंद्रा TUV300 वाहन

12 बोर की अद्धी, दो 315 बोर के कट्टे

22 जिंदा कारतूस

चोरी के बहुमूल्य आभूषण – अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र, मूर्तियां आदि

लगभग ₹22 लाख की कुल संपत्ति

गिरफ्तार आरोपियों ने थाना बमीठा क्षेत्र के ग्राम गंज, टोरिया टेक, घूरा और खजुराहो रोड सहित राजनगर एवं लवकुशनगर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी चोरी की बात कबूली है।

पुलिस अब चोरी की संपत्ति खरीदने वाले नवीन सोनी और रविंद्र सोनी (चंदला निवासी) तथा गिरोह के सदस्य राजेश कुशवाहा की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका:

इस सफलता में डीआईजी छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार एवं एसपी श्री अगम जैन के मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ के जरिए सटीक सुराग जुटाए।

इस कार्रवाई में खजुराहो और लवकुश नगर के एसडीओपी, थाना बमीठा, गुलगंज, गोयरा, सरवई, चंदनगर, हिनौता, बमोरी, बंसिया सहित साइबर सेल और CCTV कंट्रोल रूम खजुराहो की संयुक्त टीम शामिल रही।

Related posts

डायल 112 की सतर्कता से 6 वर्षीय बच्ची मिली, चंदला पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की सख्ती: गेहूं पंजीयन बढ़ाने, लंबित शिकायतें निपटाने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

khabarsamayper

UP के मिर्जापुर में दिल दहला देने वाली वारदात: दो मासूमों की हत्या के बाद मां ने दी अपनी जान

khabarsamayper

Leave a Comment