Breaking Newsअन्य

दतिया की रेत पर ग्वालियर पुलिस की बड़ी रेड, अवैध परिवहन में तीन ट्रैक्टर जब्त

डबरा क्षेत्र में ग्वालियर पुलिस ने अवैध रेत कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दतिया जिले से लाई जा रही रेत पर शिकंजा कसा है। देहात थाना पुलिस ने मंगरौरा क्षेत्र में दबिश देकर बिना रॉयल्टी और ओवरलोड रेत ले जा रहे तीन ट्रैक्टर पकड़ लिए। कार्रवाई का नेतृत्व देहात थाना प्रभारी मनोज कुमार ने किया। जांच में वाहनों के पास वैध रॉयल्टी और परिवहन दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। मामले की रिपोर्ट खनिज विभाग को भेजी जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित है। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Related posts

ग्वालियर-चंबल संभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजना की समीक्षा कर योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

khabarsamayper

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह अवसर है

khabarsamayper

अनुशासन और फिटनेस पर जोर: छतरपुर पुलिस लाइन में जनरल परेड आयोजित

khabarsamayper

Leave a Comment