Breaking Newsअन्य

दतिया ब्रेकिंग: नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर चालान

मध्य प्रदेश के दतिया शहर में अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे लावारिस तरीके से खड़ी की जा रही गाड़ियों के खिलाफ नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में वाहन चालकों द्वारा गाड़ियां खड़ी कर छोड़ देने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

संयुक्त टीम द्वारा सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जप्त कर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर के टाउन हॉल स्थित घंटाघर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया, जहां रोड पर खड़ी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान चार गाड़ियों को जप्त किया गया, जबकि एक वाहन पर चालान किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम नागरिकों को जाम जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधिपति की शपथ

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में किये बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

khabarsamayper

370 AQI में जॉगिंग कर रहे दिल्लीवासी—ठंड और प्रदूषण से सांसों पर दोहरी मार

khabarsamayper

Leave a Comment