Breaking News

दीपावली से बहनों को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देते हुए कहा है कि आगामी दीपावली से लाड़ली बहना योजना के तहत हितग्राही बहनों को 1500 रूपये प्रति माह की राशि नियमित दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में योजना के तहत 1250 रूपये प्रति माह की राशि लाड़ली बहनों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत  अगले महीने प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन मनाने के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना के तहत चरणबद्ध रूप से राशि बढ़ाकर तीन हजार रूपये प्रति माह तक की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों को सशक्त बनाने के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय में विश्व ‍सिकल दिवस पर बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित करने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

Related posts

मंत्रि-परिषद के अहम निर्णय : हेलीकॉप्टर सेवा, ताप विद्युत गृह और चिकित्सा शिक्षा को नई मंजूरी

khabarsamayper

फिटनेस, परमिट,बीमा, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि होना अनिवार्य

khabarsamayper

गढ़ी मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हर्रई तिगैला से 206 लीटर अवैध शराब बरामद, ढाई लाख की जब्ती

khabarsamayper

Leave a Comment