Breaking Newsअन्य

दुकानों व सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों पर सख्त निगरानी, चाय-पान दुकानों की सघन चेकिंग

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम के तहत अवैध मादक पदार्थों व शराब के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में जिले की शराब दुकानों के आसपास, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में नशा करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा चाय के टपरों, दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान आपत्तिजनक एवं प्रतिबंधित सामग्री की जांच की जा रही है और नियम विरुद्ध पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि—

  • दुकानें निर्धारित समय पर बंद रखें

  • अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें

  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

छतरपुर पुलिस द्वारा आमजन के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049101021 भी साझा किया गया है।

इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्ति अभियान के तहत इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

Related posts

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने सोमवार को जबलपुर में नगरीय निकायों के अधिकारियों की संभागीय बैठक में निर्देश दिये कि नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये आय बढ़ाने के ठोस प्रयास किये जाने की जरूरत है।

khabarsamayper

राजनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: रखैलपुरवा पिपट में अवैध शराब पर छापा, 19 पेटी व 171 लीटर शराब बरामद

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ढिलापुर के पास 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 3 किलो गांजा बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment