Breaking Newsअन्य

नक्सल मुठभेड़ में शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ की सहायता, भाई को अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद बैठक में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 19 नवंबर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (एसएएफ) आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। साथ ही उनके छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति का निर्णय लिया गया।
अत्यंत होनहार और साहसी रहे निरीक्षक शर्मा को दो बार राष्ट्रपति से वीरता पदक, 2021 में आंतरिक सेवा पदक एवं 2023 में दुर्गम सेवा पदक भी प्राप्त हो चुके थे। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गान के साथ हुई।

Related posts

गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को ध्वज फहराकर मुख्यालयों पर मंत्रीगण मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

khabarsamayper

भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह

khabarsamayper

Leave a Comment