Breaking News

नव भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में 91% असाक्षरों के भाग लेने पर छतरपुर जिले को मिला सम्मान

नव भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में 91% असाक्षरों के भाग लेने पर छतरपुर जिले को मिला सम्मान
कलेक्टर ने सम्पूर्ण टीम को दी बधाई
कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में जिले के असाक्षर लोग अक्षर मित्रों की मदद से बन रहे #साक्षर
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिले की टीम सराहना की
——-
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री संदीप जी.आर. ने निर्देशन में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत छतरपुर जिले के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिसमें असाक्षर लोगों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल के माध्यम से मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का ज्ञान प्रदान किया जाता है। इस कार्य की मॉनिटरिंग जिला परियोजना समन्वयक, सह समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक करते है। साथ ही जिले के सभी ब्लॉकों में 74 संकुल सह समन्वयक बनाए गए हैं। छतरपुर जिले में स्वप्रेरणा से होनहार युवक-युवतियां अक्षर साथी बनें हैं जो ग्रामों में पढ़ने की बेहतर गति एवं विषय वस्तु (आईपीसीएल) की पद्धति को अपनाकर लोगों को पढ़ाकर समझाकर साक्षर बना रहे हैं। हर 6 माह में एनआईओएस द्वारा परीक्षा आयोजित कराई जाती है और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत अक्षर मित्रों के प्रयासों से विगत 17 मार्च 2024 को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में लक्ष्य के विरुद्ध 91 प्रतिशत असाक्षरों को सम्मलित कराया था। इस कार्य की राज्य स्तर पर सराहना करते हुए संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री धनराजू एस द्वारा भोपाल में जिले की टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री शिवेंद्र निगम, सांख्यिकी अधिकारी श्री एन.के. मौर्य, जिला सह समन्वयक श्री सफीक सहित समस्त ब्लाक, संकुल सह समन्वयक और साक्षरता मिशन की पूरी टीम को बधाई दी है।

Related posts

आओ बनाये मतदान केन्द्र स्वच्छ एवं सुन्दर जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्हीसी के माध्यम से की समीक्षा मतदान केन्द्रों को स्वच्छ सुन्दर बनाने अधिकारी कर्मचारी कल करेंगे श्रमदान

khabarsamayper

छतरपुर के सरवई में डायल 112 की तत्परता: दरवाजा तोड़कर टाली आत्महत्या की आशंका

khabarsamayper

1 MAY 2024 MADHYA PRADESH TOP 10 NEWS

khabarsamayper

Leave a Comment