छतरपुर के नौगांव में महिला से सोने के आभूषण झपटने के मामले में पुलिस ने अनुज मिश्रा को गिरफ्तार कर आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। आरोपी झांसी और छतरपुर में चोरी, झपटमारी और मारपीट सहित 4 अपराधों में लिप्त बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
