Breaking Newsअन्य

नौगांव में यूनिटी मार्च: केंद्रीय मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में नौगांव क्षेत्र में यूनिटी मार्च निकाली गई। यह मार्च ग्राम चंद्रपुरा से शुरू होकर बन्छौरा, सुनाटी होते हुए गर्रौली में संपन्न हुई। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे इस यूनिटी मार्च के दौरान लौहपुरुष पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण के योगदान को याद किया गया। साथ ही युवाओं और प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related posts

अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने कलेक्टर ने कसी कमर, बांधों पर ड्यूटी, जर्जर भवनों पर सख्ती, हर स्तर पर अलर्ट जारी

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 सितम्बर को अमानगंज के प्रवास पर रहेंगे

khabarsamayper

Leave a Comment