Breaking News

पटवारी प्रतिदिन लोगों से चर्चा कर राजस्व समस्या का समाधान करें : कलेक्टर लंबित आधार लिंकिंग और ई-केवायसी से 10 दिवस में कराने के निर्देश

पटवारी प्रतिदिन लोगों से चर्चा कर राजस्व समस्या का समाधान करें : कलेक्टर
लंबित आधार लिंकिंग और ई-केवायसी से 10 दिवस में कराने के निर्देश
कलेक्टर ने आदेशों के तत्काल अमल करने के दिए निर्देश
——
राजस्व से संबंधित समस्त कार्यों एवं सेवाओं के संबंध में शुक्रवार को छतरपुर शहर के ऑडिटोरियम में पटवारियों की जिला स्तरीय कार्यशाला कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर कॉजोल सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री जी.एस. पटेल, एसएलआर श्री आदित्य सौनकिया, एसडीएम श्री अखिल राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने पटवारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व संबंधित सभी रिकॉर्ड सुदृढ़ रखें और कानूनी रूप से राजस्व संबंधी नियमों की जानकारी रखें। उन्होंने कहा समय निर्धारित कर प्रतिदिन ग्रामों में सेवारूपी भाव के साथ लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा लंबित आधार लिंकिंग और ई-केवायसी को अगले 10 दिवस में अभियान के रूप में कराएं। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसी समस्या है जिसका निराकरण एसडीएम या तहसीलदार स्तर से नहीं हो रहा तो मुझे अवगत कराएं। कलेक्टर श्री जी.आर. ने निर्देशित करते हुए कहा जो आदेश हो जाते हैं उनका अमल तत्काल हो। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशएं। साथ ही पटवारियों के कार्याें की प्रतिदिन समीक्षा करें।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने कहा तहसील में जैसे ही कोई नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन का आवेदन आता है उनकी जानकारी पटवारियों को तत्काल मिले। जिससे निराकरण में जल्दी हो सके। कलेक्टर ने टीएसएम मशीन के संचालन के संबंध में पटवारियों को टेªनिंग देने के निर्देश दिए। साथ ही सीखने के लिए रिकॉर्डिड वीडियो उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों के नक्शों में सुधार होना है तो एसएलआर के माध्यम से त्वरित रूप से कराएं। कलेक्टर श्री जी.आर. ने पटवारियों से चर्चा करते हुए राजस्व संबंधित कार्य को सरल ढंग से करने टिप्स भी दिए।

Related posts

भगवान के बगल में महिला की मूर्ति रखकर बेटा करता है पूजा —

khabarsamayper

बाबा गुरिन्दर सिंह जी ढिल्लो और हुजुर जसदीप सिंह जी से सौजन्य भेंट की

khabarsamayper

सफाई कर्मियों की काम बंद हड़ताल से कचरे के ढेर में तब्दील हुआ छतरपुर!! सफाई कर्मियों के साथ साथ संविदा कर्मी भी हड़ताल पर व्यवस्थाएं प्रभावित!

khabarsamayper

Leave a Comment