Breaking News

पत्रकारों को डॉक्टर की खुली धमकी

– छतरपुर अस्पताल में पत्रकार दिखे तो घुटने तुड़वा दिये जायेंगे
– जिला अस्पताल में पदस्थ अरुनेन्द्र शुक्ला का भीषण गर्मी के साथ मानसिक तापमान भी बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में पार्किंग के ठेकेदार ने गुजरे दिन मोटर सायकिल की पार्किंग के कुछ लोगो से 100 रूपये वसूले और पर्ची 10 रूपये की दी। ठगी का शिकार होने वालो ने कुछ पत्रकारों को मामले की जानकारी दी।  शुक्रवार को कुछ पत्रकार इस मामले को कवरेज करने गये तो डॉक्टर शुक्ला एक महिला पत्रकार से उलझ गये। जब एक पत्रकार ने इस संदर्भ में डॉक्टर शुक्ला से मोबाइल पर बातचीत की तो वह पत्रकारों को धमकी देने लगे। इस बातचीत की रिकॉडिंग में डॉक्टर शुक्ला कह रहे है कि कोई भी पत्रकार जिला अस्पताल परिसर में दिखा तो उसके घुटने तुड़वा दिये जायेंगे। डॉक्टर की यह गुंडागर्दी दर्शा रही है कि वह अपना आपा खो चुके है। वैसे भी डॉक्टर शुक्ला हमेशा से विवादित रहे है। इन्ही हरकतों के कारण नौगांव अस्पताल में पदस्थ होने के दौरान कुछ लोगो ने उनकी कुटाई कर दी थी। पूरे पत्रकारों के घुटने तोड़ने की धमकी देने वाले डॉक्टर शुक्ला के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। अपनी हरकतों से विवादित रहने वाले डॉक्टर शुक्ला का स्वास्थ्य अमले को साथ भी नहीं देना चाहिये जो डॉक्टर जैसे पद की गरिमा को कलंकित कर रहे है।

 

Related posts

छतरपुर: हत्या के ₹7000 के इनामी आरोपी सत्येंद्र अहिरवार गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर में खाद की बड़ी खेप पहुँची: 2043 मी. टन यूरिया रैक से किसानों को मिल रही राहत

khabarsamayper

7 साल पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, पीएनबी के तत्कालीन लोन अधिकारी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment