Breaking Newsअन्य

पिता की हत्या के बाद बेटी ने लगाई सुरक्षा की गुहार, धमकी और प्रताड़ना के लगाए आरोप

छतरपुर शहर के गौतम नगर क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी, मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग करते हुए आवेदन सौंपा है।

छतरपुर के Gautam Nagar निवासी समा खातून ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि उसके पिता की पूर्व में हत्या हो चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोग लगातार उसे परेशान कर रहे हैं और कथित रूप से धमकियां दे रहे हैं।

आवेदन के अनुसार, 29 मई 2026 को कुछ लोग उसके घर पहुंचे, जहां कथित रूप से गाली-गलौज की गई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे झूठे मामलों में फंसाने तथा शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है तथा उसके बारे में गलत बातें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वह वर्तमान में उपचाराधीन है और सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई तथा स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related posts

MP विधानसभा में निजी विद्यालय फीस संशोधन विधेयक 2024 पारित, अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी, पढ़ें पूरी खबर

khabarsamayper

पुलिस समर कैंप-2026 का भव्य समापन, प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

khabarsamayper

गाजियाबाद में पुलिसिया गुंडई — हेड कांस्टेबल और सिपाही ने कैंटीन कर्मचारी को बेल्ट से पीटा

khabarsamayper

Leave a Comment