Breaking News

पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी:12वीं पास उम्मीदवार 17 जून तक करें अप्लाई —

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ पुलिस में जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल, आईटी कॉन्स्टेबल और स्पोट्‌र्स कोटा कॉन्स्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार चंडीगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर 17 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता –
कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस –
700 पदों पर चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर सिलेक्शन रिटन टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 23 जुलाई को रिटन टेस्ट का आयोजन होगा। इसमें पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक और एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क –
ओबीसी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 रुपए का शुल्क देना होगा। पूर्व सैनिकों को शुल्क का भुगतान करने की छूट दी गई है।

AP Police Constable Recruitment 2022 Has Began Today - Viral Bake

Related posts

छतरपुर में शुरू हुआ आधुनिक गैस शवदाह गृह, अब 2 हजार रुपये में होगा देह संस्कार

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 31 मई को भोपाल प्रवास के दौरान विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें देने पर आभार व्यक्त किया है

khabarsamayper

khabarsamayper

Leave a Comment