Breaking Newsअन्य

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिलेभर में निगरानी तेज, अपराधियों को दिलाई गई शांति की शपथ

छतरपुर। आगामी पर्वों और नववर्ष को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए छतरपुर पुलिस ने सख्त मोर्चा संभाल लिया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों को चिन्हित कर थानों में उपस्थित कराया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी चिन्हित बदमाशों को कानून का पालन करने, क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त समझाइश दी गई।
उन्हें साफ शब्दों में बताया गया कि यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अशांति फैलाने की कोशिश की गई तो कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

छतरपुर की बीड़ी कॉलोनी में मारपीट: पिता-पुत्र घायल, घटना का वीडियो आया सामने

khabarsamayper

मध्यप्रदेश ने वर्षों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल (पीकेसी) परियोजना से जुड़ी असहमतियों को राजस्थान के साथ संवाद

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का बड़ा खुलासा – अंतर्राज्यीय पशु चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment