Breaking News

प्रधानमंत्री ने श्री शशिकांत रुइया के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने श्री शशिकांत रुइया के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उद्योग जगत की एक बड़ी हस्ती श्री शशिकांत रुइया जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने नवाचार और विकास के क्षेत्र में उच्च मानक स्थापित करने के लिए उनकी सराहना की।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“श्री शशिकांत रुइया जी उद्योग जगत के एक महान व्‍यक्तित्‍व थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के व्यवसाय परिदृश्य को बदल दिया। उन्होंने नवाचार और विकास क्षेत्र में उच्च मानक भी स्थापित किए। वे सदैव विचारशील रहते थे, हमेशा इस बात पर चर्चा करते थे कि हम अपने देश को कैसे बेहतर बना सकते हैं।

शशि जी का निधन बेहद दुखद है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।”

Related posts

नई दिल्ली में अष्टलक्ष्मी महोत्सव के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

khabarsamayper

संत रविदास के विचारों को आत्मसात कर हम समाज में समानता, श्रम की प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे

khabarsamayper

NSUI ने नई शिक्षा नीति में संशोधन के लिए कुलसचिव को दिया ज्ञापन —

khabarsamayper

Leave a Comment