Breaking Newsअन्य

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भोपाल की बेटियाँ देंगी बैंड की शानदार प्रस्तुति — बढ़ेगा मध्यप्रदेश का मान

भोपाल की बेटियाँ अब पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
आने वाले 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स स्कूल, भोपाल की बालिका बैंड टीम अपनी प्रस्तुति देगी।

यह टीम पहले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही थी और राष्ट्रीय स्तर पर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया था।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते गृह मंत्रालय ने इस टीम को आमंत्रित किया है।

कार्यक्रम में बालिका वर्ग में भोपाल की टीम और बालक वर्ग में राजस्थान की टीम संयुक्त रूप से प्रस्तुति देंगी।
यह अवसर न केवल भोपाल, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण होगा।

Related posts

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की सख्ती: गेहूं पंजीयन बढ़ाने, लंबित शिकायतें निपटाने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

khabarsamayper

चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट! छतरपुर में युवक का वीडियो वायरल

khabarsamayper

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा पहुंचकर नौगांव में विशाल आम सभा को संबोधित किया एवं आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के पक्ष में माहौल बनाया

khabarsamayper

Leave a Comment