Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सकारात्मक सोच’ महिला समूह की पहल को बताया प्रेरणादायक

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जुड़ी ‘सकारात्मक सोच’ महिला टीम के स्वच्छता अभियान की विशेष रूप से प्रशंसा की है। उन्होंने इस समूह के समर्पण और योगदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को आरंभ हुआ स्वच्छता आंदोलन अब एक नए और महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँच गया है। इसका प्रभाव देश के अनेक शहरों में स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। उन्होंने विशेष रूप से भोपाल शहर का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता आंदोलन ने इसकी तस्वीर ही बदल दी है — और इसमें ‘सकारात्मक सोच’ जैसी स्वयंसेवी टीमों का योगदान अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी “सकारात्मक सोच” टीम की बहनों को बधाई देते हुए कहा कि उनका परिश्रम और समर्पण न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस ‘सकारात्मक सोच’ में भागीदार बनने का आव्हान किया।

यह सम्मान न केवल टीम ‘सकारात्मक सोच’ के लिए बल्कि उन हजारों नागरिकों के लिए भी प्रेरणा है, जो स्वच्छता को सिर्फ अभियान नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानकर निरंतर कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भोपाल की टीम ‘सकारात्मक सोच’ के प्रयासों का उल्लेख किया। ‘सकारात्मक सोच’ टीम की शुरूआत 2 महिलाओं के साथ की गई थी। आज इस टीम से 200 महिलाएं जुड़ गयी हैं। टीम का ध्येय वाक्य ‘डिस्पोजल का बहिष्कार और कचरा मुक्त पृथ्वी का सपना’ है। टीम ने अपनी शुरूआत 25 बर्तन बैंक से की। इसका उद्देश्य था प्लास्टिक को अलविदा कहा जा सके। समूह की महिलाओं ने हजारों कपड़े के थैले मंदिरों और सब्जी मंडियों में निशुल्क बाटें और लोगों में प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूकता पैदा की। भोपाल टीम ने 17 पार्कों में श्रमदान किया, जहां कभी कचरे के ढेर हुआ करते थे और आज वहां हरियाली से बागीचे चमन हो गये हैं। भोपाल टीम स्वच्छता की अलख जगाने के लिये दिन-प्रतिदिन नये साथियों से मजबूत हो रही है। टीम ने अनेक जगह नर्सरी और मिनी फॉरेस्ट बनाकर समाज को आस-पास कचरे को कम करने के लिये नया मार्ग दिखाया है। भोपाल टीम में बच्चों को भी जोड़ा गया है उन्हें स्वच्छता दूत बनाकर समाज में स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाया जा रहा है। भोपाल टीम ने शहर के अनेक मंदिरों के आस-पास स्वच्छता की जिम्मेदारी ली है।

भोपाल टीम की महिला सदस्यों का मानना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्साहवर्धन से टीम को नया जोश मिलेगा और भोपाल में स्वच्छता आंदोलन को और गति दी जा सकेगी।

Related posts

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के लिए क्या श्रद्धालु फ्री में कर पाएंगे ट्रेन सफर? रेलवे ने जारी किया बयान, देखें खबर 

khabarsamayper

बारिश के साथ तेज आंधी आने से सिटी कोतवाली के अंदर लगा हुआ जामुन का पेड़ गिरा एवं बिजली के तार एवं खंबा भी टूटे,

khabarsamayper

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

Leave a Comment