Breaking Newsअन्य

प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों का जनरल कोच में हंगामा, सुरक्षा कर्मी भी बेबस

बृहस्पतिवार की शाम प्रयागराज जंक्शन पर पर्व मनाकर लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई।
नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर जनरल कोच में बैठने को लेकर यात्रियों में आफरातफरी मच गई।
कई यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की के रास्ते अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे महिला यात्रियों को विशेष रूप से फजीहत का सामना करना पड़ा।
भीड़ में कुछ यात्रियों ने शीशा तोड़ दिया और लोहे की रॉड टेढ़ी कर दी। आरपीएफ ने लाइन लगाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे कोई प्रभाव नहीं दिखा।
सुरक्षाकर्मी भी भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रहे, जिससे प्लेटफार्म पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Related posts

सतना जेल की सहायक अधीक्षक ने पूर्व कैदी से की शादी, लवकुश नगर में हुआ विवाह चर्चा में

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंटरसिटी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचे

khabarsamayper

जनजातीय गौरव भीमा नायक ने भीलों के स्वतंत्रता प्रिय स्वाभिमान को बनाए रखा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment