Breaking Newsअन्य

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को राज्यपाल का संदेश — “समर्पण और संवेदनशीलता से ही मिलती है सच्ची सफलता”

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हर समय समाज में अच्छे और संवेदनशील व्यक्तियों का सम्मान होता है। सेवा भाव से किए गए कार्यों से आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है, जबकि भौतिक सुख-सुविधाएँ क्षणिक हैं।
उन्होंने प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी एकाग्रता और समर्पण के साथ सीखने से भविष्य में सफलता की मजबूत नींव तैयार होती है। प्रशिक्षण के दौरान छोटी सी गलती भी आगे चलकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सावधानी बेहद महत्वपूर्ण है।

श्री पटेल ने यह उद्बोधन राजभवन में आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव भी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹24,200 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सौदे में ठगी का मामला, पैसे न देने पर धमकी

khabarsamayper

छात्रवृत्ति की लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें : कलेक्टर बच्चों की छात्रवृत्ति के संबंध में बैठक संपन्न

khabarsamayper

Leave a Comment