Breaking News

प्रेमरुपा नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत का मामला,प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए,जांच हेतु टीम गठित*

प्रेमरुपा नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत का मामला,प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए,जांच हेतु टीम गठित*
*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजा गया*
छतरपुर। विगत दिनों प्रेमरुपा नर्सिंग होम की लापरवाही से प्रसूता की गंभीर परिस्थितियों में हुई मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अनुविभागीय कार्यालय ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ को जांच करने के आदेश दिए है। जिन्हें इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा गया है। इस पत्र में अधिकारी से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कब और कैसे इस मामले की जांच करेंगे, यह देखना अब महत्वपूर्ण होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रसव के दौरान हुई इस दुखद घटना ने नर्सिंग होम की चिकित्सा सुविधाओं और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और मृतका के परिवारजनों ने भी इस मामले में न्याय की मांग की है। प्रशासन का यह कदम न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रेमरुपा नर्सिंग होम में इस दुखद घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की तत्परता ने सभी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब यह देखना होगा कि जांच के परिणाम कब सामने आते हैं और इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related posts

कर्म और परिश्रम में ही जीवन का असली आनंद : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

आपदा मित्र प्रशिक्छण शिवर मैं छात्र / छात्राये सीख रहे मुसीवत से निपटने के गुण —

khabarsamayper

खजुराहो में CM मोहन यादव का सरप्राइज विज़िट: बस स्टॉप पर छात्रों से की आत्मीय बातचीत

khabarsamayper

Leave a Comment