Breaking Newsअन्य

बंद गौशालाओं का तत्काल संचालन कराएं : जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नमः शिवाय अरजरिया ने शुक्रवार को जनपद छतरपुर की ग्राम पंचायत छिरावल, इकारा तथा जनपद बिजावर की लखनगुवां पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान छिरावल और इकारा की गौशालाएं बंद पाई गईं। वहां पानी, बिजली और सीसीटीवी की व्यवस्था भी नहीं मिली। इस पर सीईओ ने जनपद सीईओ को एक सप्ताह के भीतर गौशालाओं को पुनः संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र टपनरपुरवा में कमियों पर नाराजगी जताई और एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए। वहीं शांतिधाम परिसर में बाउंड्रीवाल और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

लखनगुवां गौशाला के निरीक्षण में सब कुछ व्यवस्थित पाया गया — यहां पर्याप्त गौवंश, पानी, भूसा और सीसीटीवी की व्यवस्था मिली। इस पर सीईओ ने ग्राम पंचायत व समूह की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान “मां की बगिया” योजना का कार्य भी देखा गया, जिसमें तुलसा कुशवाहा द्वारा लगाए गए 105 आम के पौधे स्वस्थ पाए गए। अधिकारियों को समय सीमा में भुगतान के निर्देश दिए गए।

Related posts

कलेक्टर मृणाल मीणा का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, 200 समग्र आईडी समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव ने जबलपुर में झाड़ू लगाकर की शुरुआत, सेवा पखवाड़े में स्वच्छता का दिया संदेश

khabarsamayper

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी मे साधु संत के सानिध्य मे हुआ वृक्षारोपण*

khabarsamayper

Leave a Comment